आईपीएल मैच के दौरान चला स्वच्छता अभियान, ‘चिंतन’ टीम ने दर्शकों को किया जागरूक
डॉ भाव्या सिंह ने की "साफ सांस" के लिए अनोखी पहल

लखनऊ, 2 अप्रैल 2926
लखनऊ में पहली अप्रैल को आयोजित आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों के बीच चिंतन एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप की ‘लखनऊ साफ सांस’ टीम द्वारा विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह पहल लखनऊ नगर निगम के सहयोग से लखनऊ स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित की गई।


अभियान के दौरान दर्शकों को कचरे के सही पृथक्करण (वेस्ट सेग्रिगेशन), उसके सुरक्षित निपटान और कचरा न जलाने के महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। चिंतन की सिटी कॉर्डिनेटर डॉ भाव्या सिंह ने बताया कि कचरा जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं।


सिटी कॉर्डिनेटर डॉ भाव्या सिंह ने बताया कि लोगों को अलग-अलग रंग के डस्टबिन के उपयोग और उनके महत्व को भी समझाया गया, ताकि वे घर और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का सही तरीके से निपटान कर सकें। टीम ने यह भी बताया कि यदि हर नागरिक इसे अपनी दैनिक आदत बना ले, तो शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
इस पहल को दर्शकों ने सराहा और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।



