उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, राकेश चंद्र पांडेय लगातार छठी बार बने अध्यक्ष

 आल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन की नई टीम का गठन, निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

लखनऊ, 22 मार्च 2026
लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय में शनिवार को आल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन (लखनऊ यूनिट) का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई कार्यकारिणी का चयन किया।चुनाव परिणामों में राकेश चंद्र पांडेय को लगातार छठी बार अध्यक्ष चुना गया है। कर्मचारियों द्वारा उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई,जिससे उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व पर  भरोसा एक बार फिर साबित हुआ। इसके अलावा एस.पी. वर्मा उपाध्यक्ष, कुमार गौरव सचिव, अजीत कुमार सहायक सचिव, आनंद कुमार काउंसलर और विक्रांत यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
संजीव सक्सेना और सुधीर तिवारी ने कराई चुनाव प्रक्रिया 
आल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन (लखनऊ यूनिट) के द्विवार्षिक चुनाव पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी संजीव सक्सेना और सुधीर तिवारी के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने दिलाई शपथ 
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।नवनिर्वाचित टीम ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button