उत्तर प्रदेशदेश-विदेश
आरडीएसओ में ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ पर समीक्षा बैठक, प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
महानिदेशक प्रभास दनसाना ने की प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा

लखनऊ, 02 मार्च।
लखनऊ स्थित आरडीएसओ में ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में भगवान बिरसा मुंडा ऑडिटोरियम में हुई इस बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक प्रभास दनसाना ने की। बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेवा तीर्थ में स्वीकृत प्रस्ताव के उद्देश्यों और प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभास दनसाना ने अधिकारियों को संकल्प की मूल भावना को अपनाते हुए इसे संगठन की कार्य संस्कृति में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों ने प्रस्ताव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



