उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

AIRBSNLEWA की केन्द्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक, 300 प्रतिनिधि हुए शामिल

फाइनेंस अमेंडमेंट बिल 2025 की कड़ी आलोचना

लखनऊ, 25 फरवरी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आल इंडिया रिटायर्ड बीएसएनएल एग्जीक्यूटिव वेलफेयर एसोसिएशन (AIRBSNLEWA) की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक हुई। बैठक में देश के 22 परिमण्डलों से लगभग 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें 2017 से लंबित पेंशन रिवीजन, स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाएं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। साथ ही फाइनेंस अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले की प्रगति पर भी  चर्चा की गई। 25 फरवरी को सभी मुद्दों पर अंतिम प्रस्ताव पारित किए गए।

वंदेमातरम् गीत के साथ शुरू हुआ खुला अधिवेशन

AIRBSNLEWA की यह बैठक 24 और 25 फरवरी 2026 को लखनऊ के अम्बर होटल में आयोजित की जा रही है। बैठक का खुला अधिवेशन मंगलवार को सुबह 11 बजे वंदेमातरम् गीत के साथ शुरू हुआ। बुधवार को अंतिम दिन कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष टी. रविन्द्रन, महासचिव प्रहलाद राय, एनसीसीपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश परिमण्डल अध्यक्ष एस. एम. अब्बास, परिमण्डल सचिव पल्लव बोस, मुख्य महाप्रबंधक पूर्वी उ.प्र. ए.के. गर्ग, मुख्य संचार लेखा नियंत्रक मनीष कुमार गुप्ता और सीजीएचएस के अपर निदेशक डॉ. सी.के. कंसल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

एनसीसीपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने की फाइनेंस अमेंडमेंट बिल 2025 की कड़ी आलोचना

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष टी. रविन्द्रन ने बैठक के भव्य आयोजन के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश परिमण्डल का आभार जताया और देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। एनसीसीपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने फाइनेंस अमेंडमेंट बिल 2025 की कड़ी आलोचना करते हुए इसे पेंशनभोगियों के हितों के खिलाफ बताया और कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस में कर्मचारी संगठनों की जीत होगी। उन्होंने बीएसएनएल/एमटीएनएल पेंशनधारकों के 2017 से लंबित रिवीजन मामले का भी समर्थन किया।

परिमण्डल सचिव पल्लव बोस ने दी संगठन की गतिविधियों और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की जानकारी 

परिमण्डल सचिव पल्लव बोस ने अतिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने पेंशनधारकों के लिए लगाए जा रहे शिविरों और सुविधाओं के लिए मुख्य संचार लेखा नियंत्रक की सराहना भी की। बैठक में सरकार की पेंशन और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button