राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रेल मंत्री से की मांग: जांच रिपोर्ट संसद में पेश करें
मौजूदा बजट सत्र में कुलियों का रेलवे में समायोजन का हो आदेश-राष्ट्रीय कुली मोर्चा

लखनऊ, 12 फरवरी 2026
राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की है कि कुली और यात्री सहायकों की आजीविका, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर रेल मंत्रालय द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी जाए। मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव ने बताया कि 19 जून 2025 को रेल मंत्रालय ने सभी मंडल रेल प्रबंधकों को इस संबंध में जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक न तो जांच की प्रगति की कोई जानकारी साझा की गई है और न ही रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए मांग की कि रिपोर्ट के आधार पर कुली और यात्री सहायकों के हित में ठोस कार्रवाई की जाए।

कुली साथियों की मांगें:
– बैटरी चालित वाहनों का संचालन रेलवे के निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए।
– कुली/यात्री सहायक संवर्ग को वर्ष 2008 की भांति रेलवे की स्थाई सेवाओं में समायोजित करने की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए।
– कुली/यात्री सहायक संवर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएँ, जिनमें बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा, परिवार हेतु आयुष्मान/उम्मीद कार्ड द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा, वर्दी, सुविधासम्पन्न विश्रामगृह एवं रेलवे पारिवारिक पास की सुविधा, और वृद्ध कुलियों के लिए पेंशन व्यवस्था शामिल हों।
प्रदर्शन में रहे मौजूद :- जलील अहमद, अकील अहमद, मोहित अहमद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश यादव, कल्लन शाह, अकीब, नामदार अली,फुरकान अली , संजीवन, अकबर अली, राम प्रीत, अजय कुमार, विजय, अखिलेश, सीताराम,राकेश, सुनील कुमार सोहित यादव, अवधेश यादव, बैजनाथ यादव, अली हैदर आदि सैकड़ों कुलियों ने भाग लिया।



