उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आरपीओ शुभम सिंह ने पेश की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट, रिकॉर्ड 8 लाख से ज्यादा पासपोर्ट जारी

21 फरवरी को लखनऊ सहित चार शहरों में लगेगा पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला

नागरिक-अनुकूल सेवाओं पर फोकस

बार-बार दफ्तर आने की जरूरत कम

पासपोर्ट सेवाओं में डिजिटल सुधार जारी

लखनऊ आरपीओ की कार्यप्रणाली की सराहना

पासपोर्ट जारी करने की क्षमता में बढ़ोतरी

समयबद्ध सेवा को प्राथमिकता

2025 में पासपोर्ट सेवाओं ने बनाया नया रिकॉर्ड

आने वाले समय में सेवाएं और बेहतर करने का दावा

लखनऊ, 10 फरवरी

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर शुभम सिंह ने प्रेस वार्ता कर वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि साल 2025 में रिकॉर्ड 8,09,839 पासपोर्ट जारी किए गए, जो 2024 की तुलना में कहीं अधिक हैं। शुभम सिंह ने कहा कि प्रक्रियाएं सरल होने, डिजिटल सुधार और निगरानी बढ़ने से पासपोर्ट सेवा की रफ्तार में बड़ा सुधार हुआ है। पुलिस वेरिफिकेशन में भी बदलाव देखने को मिला है और 2025 में 62,687 पुलिस क्लीयरेंस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 21 फरवरी को जन शिकायत मेला आयोजित किया जाएगा। जन शिकायत निवारण मेलों से लोगों को बड़ी राहत मिली है और बार-बार दफ्तर आने की जरूरत भी कम हुई है। आने वाले समय में सेवाओं को और बेहतर बनाने का दावा किया गया।

 रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर शुभम सिंह ने बताया कि  नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ द्वारा 21 फरवरी 2026 को जन शिकायत निवारण मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी स्थित चारों पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर एक साथ आयोजित होगा।

 रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर शुभम सिंह ने बताया कि  कि इससे पहले 27 दिसंबर 2025 को आयोजित ऐसे ही मेले में लगभग 500 आवेदकों ने भाग लिया था, जिनकी अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया था। जिन मामलों में दस्तावेजों में त्रुटियां पाई गई थीं, वहां आवेदकों को आवश्यक मार्गदर्शन और परामर्श दिया गया था।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को होने वाले इस मेले में पासपोर्ट आवेदक बिना किसी पूर्व अपॉइंटमेंट के अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल संबंधित आवेदक के रूप में ही उपस्थित हों और अपने आवेदन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि उनकी समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।

 रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर शुभम सिंह ने कहा कि वह नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और संवेदनशील सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी इस तरह की जनहितकारी पहलें जारी रहेंगी, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button