उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

जन भवन में IRITM का शानदार प्रदर्शन, 15 प्रथम पुरस्कार और 11 चल वैजयंती कप जीतकर रचा कीर्तिमान

IRITM की ओर से विभिन्न श्रेणियों में किए गए थे कुल 16 नामांकन

लखनऊ, 09 फरवरी।
।लखनऊ के जन भवन (राजभवन) में आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 में भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में IRITM ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 प्रथम पुरस्कार और 11 चल वैजयंती कप अपने नाम किए

बागवानी, हरित वातावरण और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता स्पष्ट
राजभवन प्रांगण में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान की ओर से महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के करकमलों से ये पुरस्कार ग्रहण किए। इस प्रतियोगिता में IRITM की ओर से विभिन्न श्रेणियों में कुल 16 नामांकन किए गए थे, जिनमें से अधिकांश में संस्थान को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से न केवल IRITM लखनऊ की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि बागवानी, हरित वातावरण और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से सामने आई है।

यह उपलब्धि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम

महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने इस शानदार सफलता पर पूरी टीम IRITM को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button