उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

जन भवन में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का शानदार प्रदर्शन, 45 पुरस्कार जीतकर रचा कीर्तिमान

4 शील्ड, 13 प्रथम, 19 द्वितीय और 13 तृतीय पुरस्कार शामिल

लखनऊ, 09 फरवरी
लखनऊ के जन भवन (राजभवन) में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लेते हुए कुल 45 पुरस्कार अपने नाम किए, जिनमें 13 प्रथम, 19 द्वितीय और 13 तृतीय पुरस्कार शामिल हैं। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 4 शील्ड भी प्रदान की गईं।

किचन गार्डन और गार्डन प्रदर्शनी में भी अव्वल
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे ने किचन गार्डन (100–200 वर्ग मीटर) श्रेणी में प्रथम स्थान के साथ-साथ गार्डन प्रदर्शनी (400–500 और 600–800 वर्ग मीटर) वर्ग में भी मंडल ने पहला स्थान हासिल किया है। इस सफलता से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है और स्वच्छ, हरित व पर्यावरण अनुकूल वातावरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता भी उजागर हुई है।


DRM सुनील कुमार वर्मा ने अफसरों और कर्मचारियों को दी बधाई

मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button