उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

सड़क सुरक्षा माह: ट्रांसपोर्ट नगर में छात्रों का नुक्कड़ नाटक

ओवरस्पीडिंग पर 45 वाहनों का चालान

लखनऊ, 12 जनवरी 2026

लखनऊ में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता और प्रवर्तन दोनों स्तरों पर अभियान तेज किया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में जहां स्कूली छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों का संदेश दिया, वहीं शहीद पथ पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 45 वाहनों के चालान किए गए।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 12 जनवरी 2026 को संभागीय परिवहन कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, रायबरेली रोड के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, नो एंट्री का पालन करने और ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजय तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह व आलोक कुमार यादव, मोटर यान निरीक्षक सुशील कुमार और विष्णु कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्कूल की ओर से पलक मुलवानी भी मौजूद रहीं।

वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन टीमों ने इंटरसेप्टर वाहन की मदद से शहीद पथ पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें 45 वाहनों के चालान किए गए। अभियान में PTO आभा त्रिपाठी और PTO अनीता वर्मा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button