उत्तर प्रदेश

आलोक कुमार यादव ने संभाला एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय का कार्यभार

लखनऊ में प्रवर्तन कार्रवाई होगी तेज

लखनऊ, 12 जनवरी 2026

लखनऊ में परिवहन विभाग को नई मजबूती मिली है। आलोक कुमार यादव ने एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने उन्हें पदभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राजधानी लखनऊ में प्रवर्तन कार्यों में और अधिक तेजी आएगी।

खासतौर पर अनधिकृत, बिना परमिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। नई तैनाती से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और परिवहन नियमों के प्रभावी पालन में सहायता मिलेगी। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी और नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button