आईआरसीटीसी लेकर आया है ” दिव्य दक्षिण दर्शन’’ पैकेज में घूमने का सुनहरा मौका”
डबल शेयरिंग में ठहरने पर 63000 प्रति व्यक्ति का खर्च

लखनऊ, 13 जनवरी 2026
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए लखनऊ से ‘‘दिव्य दक्षिण दर्शन’’ का हवाई टूर पैकेज लांच किया है। यह पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है। जिसमें मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, एवं त्रिवेन्द्रम, का भ्रमण कराया जाएगा । यह पैकेज दिनांक 07.02.26 से 13.02.26 और 16.02.26 से 22.02.26 तक चलया जा रहा है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से मदुरै एवं त्रिवेन्द्रम से लखनऊ आने – जाने की व्यवस्था फ्लाइट के माध्यम से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है। यात्रा के दौरान थिरुमलाई नायक महल, मीनाक्षी अमा मंदिर, पजमुधीर सोलाई मंदिर, धनुषकोडी, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर, डॉ. अब्दुल कलाम स्मारक, सनसेट पॉइंट, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा, कुमारी अम्मन मंदिर, महात्मा गांधी स्मारक, सुचिन्द्रम मंदिर, पद्मनाभस्वामी मंदिर, वैक्स संग्रहालय आदि का भ्रमण कराया जायेगा ।
डबल शेयरिंग में ठहराने पर 63000 प्रति व्यक्ति का खर्च
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 81700/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 63000/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 59200/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 50300/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 45500/- बिना बेड के होगा।
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी बुकिंग
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।
उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
लखनऊ 9236391911/8287930911/8287930902
कानपुर 9415042930



