उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

चिरईगांव पंचायत भवन में 3 दिन लगेगा मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर

पासपोर्ट अपॉइंटमेंट का इंतजार होगा खत्म

लखनऊ/ वाराणसी
त्वरित, सरल और सुलभ पासपोर्ट सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ एक और अहम पहल करने जा रहा है। ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में रहने वाले नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से पंचायत भवन, चिरईगांव में ‘मोबाइल पासपोर्ट वैन’ सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पहल के तहत लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए जिला मुख्यालय या शहरों तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि पंचायत भवन, चिरईगांव में मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से पासपोर्ट शिविर का आयोजन 20, 21 और 22 जनवरी को किया जाएगा। यह शिविर लगातार तीन दिनों तक चलेगा। प्रत्येक दिन 50 सामान्य अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक आवेदक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

VAN-2 का चयन करते हुए बुक कर सकते हैं ऑनलाइन अपॉइंटमेंट 

RPO शुभम सिंह ने बताया कि इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर केंद्र के रूप में VAN-2 का चयन करते हुए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। सभी आवेदन पंचायत भवन, चिरईगांव स्थित मोबाइल पासपोर्ट वैन (VAN-2) के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

RPO शुभम सिंह ने बताया कि मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत महोबा जिले से की गई थी। इसके बाद यह सुविधा उप डाकघर चित्रकूट, मुख्य डाकघर बस्ती, मुख्य डाकघर चंदौली और डाकघर सोरांव में भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है और पासपोर्ट प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और सुलभ हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button