उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

संविदा कर्मचारियों की छंटनी के खिलाफ प्रदेशव्यापी सत्याग्रह, 6 जनवरी को सभी जनपदों में आंदोलन

ऊर्जमंत्री पर अपने ही आदेशों की अनदेखी का आरोप

लखनऊ, 26 दिसंबर ।

विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश ने श्रम कानूनों और वर्ष 2017 में तय मानकों के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए संविदा कर्मचारियों की लगातार हो रही छंटनी के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने 6 जनवरी 2026, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एकदिवसीय सत्याग्रह आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को विधिवत आंदोलन की नोटिस भी सौंप दी गई है।

संगठन के मीडिया प्रभारी विमल चन्द्र पांडेय का कहना है कि पिछले दो वर्षों में करीब 25 हजार संविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है, जबकि बिजली व्यवस्था में कार्य का दबाव लगातार बढ़ रहा है। नई निविदाओं में कर्मचारियों की संख्या लगभग 20 प्रतिशत तक घटाए जाने से हजारों संविदा कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

ऊर्जमंत्री पर अपने ही आदेशों की अनदेखी का आरोप

संगठन के प्रभारी पुनीत राय ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में हुए आंदोलन के बाद ऊर्जा मंत्री और प्रबंधन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए गए, लेकिन न तो निकाले गए कर्मचारियों को बहाल किया गया और न ही उनकी समस्याओं का समाधान हुआ। वहीं संगठन के मीडिया प्रभारी विमल चंद्र पांडे ने कहा कि लक्ष्य से अधिक कार्य करने के बावजूद संविदा कर्मचारियों को अब तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button