उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

सीसीएसआई एयरपोर्ट पर नई नेविगेशन सुविधा के भवन निर्माण की शुरुआत

एलआईएएल के सीईओ दर्शन सिंह ने कराई निर्माण कार्य की शुरुआत

लखनऊ, 15 दिसंबर 2025।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों की सुरक्षित और सटीक उड़ान के लिए नई तकनीक की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट पर नए डीवीओआर और एचपीडीएमई सिस्टम के लिए भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है। 15 दिसंबर को आयोजित भूमिपूजन समारोह में एलआईएएल के सीईओ दर्शन सिंह ने निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस मौके पर
ए ए अंसारी, संयुक्त महाप्रबंधक (सीएनएस)/सीएनएस-प्रभारी, एएआई, अपर निदेशक (तकनीकी, यूपीसीएडी) के साथ-साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एलआईएएल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भवन करीब 3 से 4 महीनों में बनकर तैयार होने की उम्मीद है, जिसमें पुराने सिस्टम की जगह अत्याधुनिक नेविगेशन उपकरण लगाए जाएंगे। नया सिस्टम विमानों को दिशा और दूरी की सटीक जानकारी देगा, जिससे उड़ानों की सुरक्षा और हवाई यातायात प्रबंधन पहले से अधिक बेहतर और सुचारु हो सकेगा।

मौजूदा डीवीओआर एएसआई निर्मित है और एचपी-डीएमई थेल्स निर्मित है। इन्हें मोपियंस निर्मित नए डीवीओआर/एचपीडीएमई उपकरणों द्वारा प्रतिस्थापित किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक सुविधा बेहतर संरक्षा और अधिक कुशल हवाई यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button