लखनऊ मंडल में डीआरयूसीसी की अहम बैठक में यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आए 10 बड़े सुझाव

लखनऊ, 19 नवंबर 2025
लखनऊ मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को मंडल कार्यालय के सभागार में जोरदार चर्चाओं के बीच संपन्न हुई। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सदस्यों ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं और ट्रेन संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। रेलवे प्रशासन ने सभी सुझावों को गंभीरता से संज्ञान में लेने और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में डीआरएम के साथ अपर मंडल प्रबंधक नीलिमा सिंह, सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी व सीनियर डीसीएम गौरव दीक्षित भी मौजूद रहे।


यात्रियों की जरूरतों, ट्रेनों की सेवाओं और चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तार से हुई चर्चा
मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की जरूरतों, ट्रेनों की सेवाओं और चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने रेलवे के कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


बैठक में उठे प्रमुख मुद्दे
प्रभु जालान – लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8/9 पर फूड स्टॉल खोलने का प्रस्ताव रखा।
सुधीर मिश्र – रिजर्व कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग, सुरक्षा बढ़ाने पर जोर।
राजेंद्र प्रसाद सबिता – लखनऊ–हरदोई के बीच Passenger/EMU ट्रेन संचालन शुरू करने की जरूरत बताई।
अनुपम पांडे – गौरीगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाएं अपग्रेड करने का सुझाव।
संदीप अग्रवाल – स्टेशनों और ट्रेनों में शौचालय सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग।
राजेश सिंह – गाड़ी संख्या 64281/64282 मेमो को उत्तरेटिया की बजाय लखनऊ तक बढ़ाने की मांग की।
के.पी. सिंह – ट्रेनों में मिलने वाले खान-पान की गुणवत्ता सुधारने का अनुरोध किया।
देवेंद्र शुक्ल – आलमनगर स्टेशन का नाम ‘बाबा बुद्धेश्वर धाम’ करने का सुझाव।
श्याम बहादुर – गाड़ी संख्या 14863 और 22417 का ठहराव कृष्णानगर स्टेशन पर दिलाने की मांग।
अनुज कुमार मिश्रा – आलमनगर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाए जाने की जरूरत बताई।
—



