उत्तर प्रदेश

दिव्यांकुर–2025 का भव्य समापन: सांस्कृतिक विविधता में चमके युवा प्रतिभागी

400 से अधिक प्रतिभागियों ने 23 प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर, केकेसी ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ, 18 नवंबर।

श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज अंतर महाविद्यालयी युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता “दिव्यांकुर–2025” का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सफलता के लिए निरंतरता और सकारात्मक एटीट्यूड अत्यंत आवश्यक है। निरंतरता और दृष्टिकोण के साथ यदि सहयोग और टीम भावना जुड़ जाए तो सफलता का मार्ग और अधिक सुगम हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा—“अपना मार्ग स्वयं चुनें, चुनौतियों को समझें और अपनी कोर कंपीटेंसी पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता निश्चित मिलेगी।” उन्होंने नई शिक्षा नीति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा सर्वांगीण विकास के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

समारोह की अध्यक्षता जी.सी. शुक्ला, मंत्री-प्रबंधक, महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने की। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि शिखा शुक्ला, उपाध्यक्ष, कान्यकुब्ज समिति, केकेसी ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रो. के. के. शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। दूसरे दिन लोकगीत, लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण रहे। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में “सखी मंगल गाओ री”, “दिल क्यों ये मेरा”, “श्री वल्ली” आदि गीतों पर शानदार नृत्य हुआ।

 

महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. पायल गुप्ता ने बताया कि दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 25 से अधिक महाविद्यालयों के लगभग 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दिव्यांकुर–2025 का यह 23वाँ संस्करण था, जिसमें संस्कृति के विविध रंग, हमारी विरासत के संग थीम पर कुल 23 सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

संचालन डॉ. विजय राज श्रीवास्तव ने किया तथा आभार डॉ. अनामिका सक्सेना ने व्यक्त किया। समापन अवसर पर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय को तथा ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी नवयुग कन्या महाविद्यालय को प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति के सदस्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

🏆 ओवरऑल परिणाम

ओवरऑल ट्रॉफी – केकेसी
ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी – नवयुग कन्या महाविद्यालय

🗣️ वाद-विवाद प्रतियोगिता

प्रथम – ओम मिश्रा और स्नेहा, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज
द्वितीय – अतुलित पांडेय व सौभाग्य, लखनऊ विश्वविद्यालय
तृतीय – तनिशा सिंह व छाया मिश्रा, केकेसी

🎶 एकल गायन (शास्त्रीय संगीत)

प्रथम – श्रीषप्रतिम दास, नेशनल पीजी कॉलेज
द्वितीय – अंजली श्रीवास्तव, भातखंडे यूनिवर्सिटी
तृतीय – सृष्टि श्रीवास्तव, केकेसी

🎨 पेंटिंग प्रतियोगिता

प्रथम – अश्विनी यादव, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज
द्वितीय – विपिन जिया
तृतीय – वर्तिका पांडे

⚙️ वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता

प्रथम – प्रांशु जायसवाल और प्रखर प्रताप, केकेसी
द्वितीय – प्रज्ञा पटवा, महिमा सिंह और शताक्षी, नवयुग कॉलेज
तृतीय – अनुराधा शुक्ला, काजल मिश्रा

✍️ कहानी लेखन प्रतियोगिता

प्रथम – सीता यादव, केकेसी
द्वितीय – अरशिया कायनात, इस्लामिया डिग्री कॉलेज
तृतीय – आस्था गौतम, नवयुग कॉलेज

🎼 एकल गायन

प्रथम – पियूष निगम, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज
द्वितीय – कार्तिकेय मिश्रा, केकेसी
तृतीय – चेतन राज, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय

🎭 नुक्कड़ नाटक

प्रथम – लखनऊ विश्वविद्यालय
द्वितीय – केकेसी
तृतीय – राष्ट्रीय सेवा योजना, केकेसी

🎭 नाटक (थिएटर)

प्रथम – केसी टीम
द्वितीय – लखनऊ विश्वविद्यालय
तृतीय – केकेसी टीम-बी

💃 एकल नृत्य

प्रथम – सनी, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज
द्वितीय – ऋषि क्षेत्री, केकेसी
तृतीय – एवीएन कृष्ण, सिटी ग्रुप

⏱️ तत्क्षण भाषण

प्रथम – अनुभव मिश्रा, केकेसी
द्वितीय – मानस बाजपेई, लखनऊ विश्वविद्यालय
तृतीय – अनुभव यादव, भारतीय विद्या भवन

🌺 रंगोली

प्रथम – पलक गुप्ता एवं कृष्ण गुप्ता, केकेसी
द्वितीय – अंजली वर्मा एवं विधि गुप्ता, लखनऊ मॉडर्न कॉलेज
तृतीय – निकिता यादव, सीवी गुप्ता कॉलेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button