उत्तर प्रदेश

श्री जे.एन. मिश्र महाविद्यालय में मेजर प्रो. के.के. शुक्ला ने ग्रहण किया प्राचार्य का पदभार

लखनऊ,17 नवंबर 2025

श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज, 17 नवंबर 2025 को मेजर प्रोफेसर के.के. शुक्ला ने  प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक मंत्री-प्रबंधक सन्मय शुक्ला, प्रो. एस.पी. शुक्ला, प्रो. अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्राचार्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महाविद्यालय में उत्तम पठन-पाठन, सकारात्मक शैक्षिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य, स्किल डेवलपमेंट तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी को यदि कोई असुविधा हो तो वह सीधे उनसे मिल सकता है और त्वरित समाधान प्राप्त कर सकता है। प्रो. शुक्ला ने बताया कि शैक्षिक उन्नयन को लेकर कई नई योजनाएँ तैयार हैं, जिन्हें समयानुसार क्रियान्वित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button