उत्तर प्रदेश

श्री जे.एन. मिश्र महाविद्यालय में ‘दिव्यांकुर 2025’ सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

प्रो. पं. जयंत खोत ने म्यूजिक एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग स्थापित करने का दिया सुझाव

लखनऊ,17 नवंबर 2025
श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में सोमवार को 23वीं अंतरमहाविद्यालयी युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता “दिव्यांकुर 2025” का शुभारंभ उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. पं. जयंत खोत द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक चेतना और संस्कारों का संचार करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय में म्यूजिक एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग शुरू करने का सुझाव देते हुए कहा कि वे स्वयं विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने और अकादमी के सहयोग से विशेष वर्कशॉप आयोजित कराने को तैयार हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक मंत्री-प्रबंधक सन्मय शुक्ला ने की, जबकि प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक मंच को जीवन की उड़ान का रनवे बताते हुए नई ऊँचाइयों पर पहुँचने का आह्वान किया। संयोजक प्रो. पायल गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में लखनऊ सहित कई जिलों के छात्र-छात्राएँ हिस्सा ले रहे हैं। संचालन प्रो. रश्मि सोनी और आभार डॉ. अंशुमाली शर्मा ने व्यक्त किया।
पहले दिन की प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय/सुगम संगीत, एकल नृत्य, स्वरचित काव्य, कहानी लेखन, ड्रामा, थिएटर और फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहे। शुभम व टीम की प्रस्तुति “हिंदुस्तान मेरी जान” और कार्तिकेय द्वारा प्रस्तुत भोले बाबा भजन ने खूब सराहना बटोरी।
एकल नृत्य में प्रतिभागियों ने “डोला रे डोला”, “शावा-शावा”, “तुम प्रेम हो–तुम प्रीत हो” पर प्रभावशाली नृत्य किया। महाविद्यालय के शिक्षक, सांस्कृतिक समिति सदस्य और विभिन्न कॉलेजों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button