उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आईआरसीटीसी लेकर आया “टेम्पल टूर ऑफ पूरी के साथ कोणार्क डांस फेस्टिवल” घुमने का सुनहरा मौका

लखनऊ, 7 नवंबर

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी), जो भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, ने लखनऊ से “टेम्पल टूर ऑफ पूरी विद कोणार्क डांस फेस्टिवल” नामक विशेष हवाई पर्यटन पैकेज की घोषणा की है।

आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा संचालित यह टूर 04 रात एवं 05 दिन का होगा, जिसकी यात्रा अवधि 01 दिसंबर से 05 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है। इस पैकेज में यात्रियों को भुवनेश्वर, नंदनकानन, पुरी, चिल्का और कोणार्क जैसे प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

दो यात्रियों के साथ ठहरने पर पैकेज शुल्क ₹38,600 प्रति व्यक्ति

एक व्यक्ति के ठहरने पर: ₹48,900 प्रति व्यक्ति

दो लोगों के साथ ठहरने पर: ₹38,600 प्रति व्यक्ति

तीन लोगों के साथ ठहरने पर: ₹36,100 प्रति व्यक्ति

बच्चे (बेड सहित): ₹29,700

बच्चे (बिना बेड): ₹28,000

बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा में तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, संपूर्ण खानपान और स्थान-स्थान पर गाइडेड भ्रमण की सुविधा शामिल है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी के गोमती नगर (लखनऊ) स्थित कार्यालय या वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए संपर्क करें:

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:

लखनऊ: 📞 8287930911 / 9236391911 / 8287930902

कानपुर: 📞 8287930926

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button