उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

लखनऊ हवाई अड्डे पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय एटीएसईपी दिवस

एएआई के सीएनएस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तकनीकी विशेषज्ञों की भूमिका को दी सम्मानपूर्ण पहचान

 लखनऊ, 12 नवम्बर

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के सीएनएस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय एटीएसईपी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। यह दिवस उन एयर ट्रैफिक सेफ्टी इलेक्ट्रॉनिक्स पर्सनल (ATSEP) को समर्पित है, जो देशभर में हवाई यातायात की सुरक्षा, संरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एटीएसईपी प्रोफेशनल्स ‘आसमान के अनदेखे प्रहरी’- अमित कुमार घोष

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने कहा कि तकनीकी समर्पण से ही हवाई सुरक्षा की मजबूती संभव है। उन्होंने कहा कि एटीएसईपी प्रोफेशनल्स “आसमान के अनदेखे प्रहरी” हैं, जो अपनी तकनीकी दक्षता और समर्पण के बल पर हवाई संचालन को सुरक्षित बनाए रखते हैं। उन्होंने एटीएसईपी कर्मियों की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट तकनीकी योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भारत की हवाई सुरक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग बताया। श्री घोष ने विमानन क्षेत्र के विदेश के अपने संस्मरण के साथ ही लखनऊ में जिलाधिकारी पद पर तैनाती के दौरान कराए गए कार्यों का भी जिक्र किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि एटीएसईपी कर्मियों का समर्पण और पेशेवर निष्ठा ही भारत के विमानन क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाती है।

एएआई और हितधारकों के समन्वय से ही बनती है हवाई सुरक्षा की मजबूत श्रृंखला – दर्शन सिंह

लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एएआई, डीजीसीए, बीसीएएस, सीआईएसएफ, एयरलाइंस और अन्य हितधारकों के बीच तालमेल से ही हवाई अड्डों पर सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित होती है।
समारोह का सफल आयोजन सीएनएस ऑफिसर्स गिल्ड/एसोसिएशन द्वारा सीएनएस प्रमुख के नेतृत्व में किया गया। वहीं डीजीसीए, सीआईएसएफ और एयरलाइंस प्रतिनिधियों ने एटीएसईपी टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनता गर्ल्स स्कूल की छात्राओं की प्रस्तुति ने समारोह को बनाया यादगार
कार्यक्रम के दौरान जनता गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसकी डीजीसीए, बीसीएएस, सीआईएसएफ, आईएमडी, एयरलाइंस और विभिन्न विमानन एजेंसियों के अधिकारियों व एटीएसईपी इंजीनियरों ने सराहना की।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ समारोह का समापन

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें एएआई के सतत प्रयासों और विमानन सुरक्षा व तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। कार्यक्रम में दर्शन सिंह सीएओ आरडी बीसीएएस के साथ सीएनएस इंचार्ज एए अंसारी और सीएनएस ऑफिसर्स गिल्ड के स्थानीय सचिव अमित कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button