उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

मॉन्टफोर्ट लखनऊ में एल्युमिनाई मीट, ‘मिलन यादों का’ में गूंजी पुरानी यादें

मेमोरी वॉल और मॉन्टफोर्ट की यात्रा लघु फिल्म रही आकर्षण का केंद्र

टी एन मिश्र, लखनऊ

लखनऊ के प्रतिष्ठित मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य एल्युमिनाई मीट 2025 पुराने साथियों के पुनर्मिलन का साक्षी बना। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों की गर्मजोशी भरी मौजूदगी ने स्कूल के गौरवशाली इतिहास को फिर से जीवंत कर दिया। विधायक डॉ नीरज बीरा और वरिष्ठ बीजेपी नेता नीरज सिंह भी एल्युमिनाई मीट का हिस्सा बने।

मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज लखनऊ में एल्युमिनाई मीट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय की प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि “पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की सच्ची पूँजी होते हैं, जिनके अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।” विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों के पूर्व छात्रों ने अनुभव साझा किए और संवाद सत्र में भाग लिया।

पुरानी तस्वीरों की मेमोरी वॉल रही आयोजन का मुख्य आकर्षण

मेमोरी वॉल इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जहाँ स्कूल के गौरवशाली इतिहास, पुरानी तस्वीरों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही ‘मॉन्टफोर्ट की यात्रा’ नामक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसने सबको भावुक कर दिया।कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, नाट्य और अनुभव साझा करने के सत्रों ने माहौल को जीवंत बना दिया। प्रशासन, राजनीति, मीडिया, न्यायपालिका, उद्योग, इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने भी संवाद सत्रों में हिस्सा लिया और बताया कि किस तरह इस विद्यालय ने उनके जीवन को दिशा दी।

यह विद्यालय शिक्षा और संस्कार दोनों का संगम-आशुतोष शुक्ल

दैनिक जागरण के राज्य संपादक आशुतोष शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि यह एक ऐसा परिवार है जहाँ से निकले विद्यार्थी समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। यह विद्यालय शिक्षा और संस्कार दोनों का संगम है।”

यह आयोजन हमारे  योगदान को रेखांकित करने का प्रयास-सिद्धार्थ वर्मा 

आईआरटीएस अधिकारी एवं एल्युमिनाई मीट के सचिव एवं कार्यक्रम के संयोजक सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि “यह आयोजन केवल पुरानी यादों को ताजा करने का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे योगदान को रेखांकित करने का प्रयास भी है। हमें मिलकर संस्थान के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

हर छात्र मॉन्टफोर्ट की यात्रा का एक अहम अध्याय-प्रशांत सिंह

एल्युमिनाई मीट के अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि “हर छात्र मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज की यात्रा का एक अहम अध्याय है। आज हम सब फिर से उसी भावना के साथ जुड़े हैं कि यह परिवार और सशक्त हो।”

सभी ने संस्थान के विकास में योगदान का लिया संकल्प 

अंत में सभी पूर्व छात्रों ने समूह फोटो खिंचवाया और यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में मॉन्टफोर्ट के विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। स्कूल के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए सभी ने संस्थान के विकास में योगदान का संकल्प लिया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button