उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आरडीएसओ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

महानिदेशक उदय बोरवणकर ने किया ‘जागृति’ बुलेटिन का विमोचन

लखनऊ, 30 अक्टूबर।

अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया जा रहा है। 27 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस सप्ताह का विषय केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) द्वारा “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को आरडीएसओ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सतर्कता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

vigilance awareness week 2025

संगठन के हर स्तर पर पारदर्शिता, निष्ठा, परिश्रम और सूक्ष्मता का पालन जरूरी- उदय बोरवणकर, महानिदेशक 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडीएसओ के महानिदेशक एवं पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन के हर स्तर पर पारदर्शिता, निष्ठा, परिश्रम और सूक्ष्मता का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आरडीएसओ सतर्कता संगठन द्वारा प्रकाशित विशेष बुलेटिन “जागृति” का विमोचन किया, जिसमें प्रणाली सुधारों, विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़ी ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ जैसी उपयोगी जानकारी संकलित की गई है।

भ्रष्टाचार निवारण प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी-डॉ. बी. डी. पॉलसन, अतिरिक्त महानिदेशक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी. डी. पॉलसन (IPS), अतिरिक्त महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार निवारण केवल सरकारी संस्थानों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने सतर्कता को सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की आधारशिला बताया। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी टी. ए. अंसारी ने बताया कि समय के साथ सतर्कता की अवधारणा विकसित हुई है और अब यह ईमानदार अधिकारियों के लिए एक सुरक्षात्मक ढांचा बन चुकी है।

18 अगस्त से ही चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान 

आरडीएसओ सतर्कता संगठन द्वारा 18 अगस्त से ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आरडीएसओ परिसर और स्कूलों में वाद-विवाद, निबंध तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गुरुवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button