डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया गांधी पुस्तक मेला का उद्घाटन
लेखक एवं IRTS अधिकारी अमिताभ कुमार सर्वोदय साहित्य सम्मान से सम्मानित

लखनऊ, 2 अक्टूबर।
गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ के चारबाग स्टेशन परिसर में शुरू हुआ गांधी पुस्तक मेला 2025 ज्ञान, संस्कृति और विचारों का अनूठा उत्सव बन गया है। सर्वोदय साहित्य और अखिल भारतीय सर्वोदय प्रचार प्रसार ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।


गांधी जयंती के अवसर पर लेखक एवं IRTS अधिकारी अमिताभ कुमार को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वोदय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। मेले में गांधीजी के जीवन और दर्शन पर आधारित साहित्य के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद, विनोबा भावे, जयप्रकाश नारायण और भगत सिंह जैसे महान विभूतियों की कृतियाँ भी उपलब्ध हैं। बच्चों की पुस्तकें, धार्मिक-आध्यात्मिक ग्रंथ और समकालीन विषयों पर आधारित साहित्य पाठकों को विशेष आकर्षित कर रहा है।


इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. ऋचा खन्ना, लेखक अमिताभ कुमार, किस्सागो हिमांशु बाजपेई और साहित्यकार चारू अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमिताभ कुमार को सर्वोदय साहित्य सम्मान से नवाज़ा गया।
गांधी पुस्तक मेला के आयोजन नीरज अरोड़ा ने बताया कि पुस्तक मेला 15 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। मेले में आने वाले पुस्तक प्रेमियों को पुस्तक लेने पर छूट भी दी जा रही



