फिटनेस सेंटर में वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निभाया प्रकृति से नाता
आरटीओ संजय तिवारी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प के तहत किया पौधारोपण

लखनऊ, 09 जुलाई 2025
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 37 करोड़ वृक्षारोपण के महाभियान के तहत मंगलवार को राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय एवं वाहन परीक्षण केन्द्र (फिटनेस सेंटर) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और वृक्षारोपण के महत्व को समाज में प्रचारित-प्रसारित करने का संकल्प दोहराया।


पेड़ न केवल पर्यावरण संरक्षण का साधन हैं, बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में भी सहायक
इस मौके पर लखनऊ आरटीओ संजय तिवारी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण संरक्षण का साधन हैं, बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में भी सहायक हैं। पेड़ छाया प्रदान करते हैं, गर्मी को कम करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर शुद्ध ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इसके अलावा वे जलवायु परिवर्तन से लड़ने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और सामुदायिक भावना को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रशासन) प्रदीप कुमार सिंह, आरआई प्रशांत कुमार, आरटीओ (एनफोर्समेंट) प्रभात पांडे, आरआई सुशील कुमार, विष्णु कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



