उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आरटीओ प्रवर्तन का स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान

अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, 34 चालान और 12 वाहन जब्त

लखनऊ, 1 जुलाई 2025
शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडे के नेतृत्व में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में कई नामी स्कूलों की बसों और वैनों की गहन जांच की गई, जिनमें से 34 वाहनों के चालान काटे गए और 12 वाहन जब्त किए गए। अगले कुछ दिनों तक यह अभियान विभिन्न इलाकों में जारी रहेगा।

जांच के दौरान पाया गया कि कुछ स्कूल वाहन न तो फिटनेस मानकों पर खरे उतरते हैं और न ही सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। इनमें ब्रेक की स्थिति, टायर की हालत, फर्स्ट एड बॉक्स की अनुपस्थिति, अनट्रेंड ड्राइवर और ओवरलोडिंग जैसी गंभीर खामियां पाई गईं।

“बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-प्रभात पांडे

आरटीओ प्रभात पांडे ने साफ शब्दों में कहा कि “बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वाले स्कूलों और वाहन मालिकों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”अभियान के दौरान कुछ प्रमुख निजी स्कूलों की बसें भी जब्त की गईं, जिससे अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ी है। आरटीओ ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के वाहन की स्थिति को लेकर सतर्क रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button