उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बैंकॉक और पटाया के लिए IRCTC का नया इंटरनेशनल टूर पैकेज

30 जुलाई से होगी 6 दिवसीय यात्रा

लखनऊ, 27 जून 2025
भारतीय रेलवे की कैटरिंग और टूरिज्म शाखा आईआरसीटीसी ने एक नया अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके तहत यात्री थाईलैंड के प्रसिद्ध शहर बैंकॉक और पटाया की 6 दिवसीय यात्रा कर सकेंगे। यह विशेष यात्रा 30 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें यात्री सीधे एयर एशिया की फ्लाइट से थाईलैंड पहुंचेंगे।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय द्वारा जारी इस टूर पैकेज में यात्रियों को चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, भारतीय भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस टूर में कोरल आइलैंड, अंडरवॉटर वर्ल्ड, बैंकॉक के भव्य मंदिर, जेम्स गैलरी, थाई कल्चर शो, और क्रूज डिनर जैसी आकर्षक सुविधाएं शामिल हैं।

पैकेज शुल्क:

₹73,300/- प्रति व्यक्ति (डबल शेयरिंग रूम)

₹62,800/- प्रति व्यक्ति ((डबल शेयरिंग रूम)

₹61,600/- (तीन यात्रियों के एक रूम में)

₹59,300/- ( बच्चों के लिए माता-पिता के साथ)

₹50,000/-( बच्चे बिना बिस्तर के)

बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी और यात्री का पासपोर्ट व आधार कार्ड अनिवार्य होगा। यह टूर उन पर्यटकों के लिए शानदार अवसर है जो सीमित बजट में एक व्यवस्थित और सुरक्षित विदेश यात्रा करना चाहते हैं।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर की जा सकती है बुकिंग

यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है। इच्छुक यात्री अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9236367954 / 8287930922 पर संपर्क कर सकते हैं।

i

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button