उत्तर प्रदेश

वृंदावन योजना में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्मृति वाटिका का नामकरण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ, 23 जून 2025
बलिदान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृंदावन योजना सेक्टर-10 में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने आंवले का पौधा लगाते हुए जिस पार्क में यह पौधा रोपित किया गया, उसका नाम “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति उपवन वाटिका” घोषित किया गया। मंत्री खन्ना ने कहा कि यह स्मृति वाटिका देशभक्तों के बलिदान और हरियाली के प्रति भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने हर नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने की अपील की।

वृक्षारोपण एक “जीवंत श्रद्धांजलि”-सुषमा खर्कवाल

इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी आंवले का पौधा रोपा और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए वृक्षारोपण को एक “जीवंत श्रद्धांजलि” बताया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद संजय सिंह राठौर, अरुण राय, रामकुमार वर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, सुनील शंखधर, संजीव अवस्थी, मनोज रावत, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, उद्यान अधीक्षक शशिकांत, गंगाराम गौतम सहित कई गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

आंवला, नीम, गुलमोहर, अमलतास, कनेर, पीपल और आम जैसे उपयोगी पौधे शामिल

करीब 100 पौधों का रोपण किया गया जिसमें आंवला, नीम, गुलमोहर, अमलतास, कनेर, पीपल और आम जैसे पर्यावरणीय रूप से उपयोगी पौधे शामिल रहे। मंत्री खन्ना ने इस अवसर पर ऑक्सीजन देने वाले पौधों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया और कहा कि वनों का संरक्षण केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, जिससे बलिदान दिवस पर राष्ट्रप्रेम और प्रकृति सेवा का सशक्त संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button