उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर रेलवे में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर योग के प्रति जागरूकता का संचार

लखनऊ, 21 जून 2025

उत्तर रेलवे में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को  पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रही। जिसके अंतर्गत मंडल के लखनऊ, वाराणसी सहित सभी स्टेशनों पर विभिन्न योग गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

योग दिवस पर ऑडियो और वीडियो संदेशों के माध्यम से स्टेशनों पर यात्रियों और कर्मचारियों को योग की महत्ता, आवश्यकता एवं लाभों के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे जैसे सतत और जिम्मेदार संगठन में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नियमित योगाभ्यास को अत्यंत लाभकारी मानते हुए, इस अवसर पर विशेष आयोजन किए गए।

मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित अधिकारी क्लब “साकेत” में आयोजित किया गया, जहाँ एक विशेष योग शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने स्वयं भाग लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर प्राणायाम, ध्यान एवं योगासन किए। योग सत्र का संचालन योगाचार्य सोमिल शर्मा ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग के लाभ और उसके वैज्ञानिक पक्षों से अवगत कराया।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि योग एवं प्राणायाम को जीवनशैली में शामिल कर रेल कर्मचारी न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग करने की अपील की। इस आयोजन ने न केवल मंडल के कर्मचारियों में योग के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया, बल्कि यात्रियों में भी जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button