उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आईआरसीटीसी लेकर आया “खुशबू गुजरात की” टूर पैकेज, लखनऊ से फ्लाइट द्वारा भ्रमण का सुनहरा अवसर

6 रात 7 दिन के इस हवाई टूर में द्वारका, सोमनाथ, दीव और पोरबंदर सहित कई स्थलों का भ्रमण

लखनऊ, 21 जून 2025

भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा आईआरसीटीसी यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लखनऊ से “खुशबू गुजरात की” नामक विशेष हवाई टूर पैकेज लेकर आया है। यह यात्रा 19 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव और द्वारका जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण शामिल है।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि छह रात और सात दिन के इस पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से फ्लाइट द्वारा राजकोट लाया और वापस ले जाया जाएगा। ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है। टूर के दौरान यात्रियों को द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ मंदिर, बाला हनुमान मंदिर, सुदामा मंदिर, दीव किला, समुद्र तट, नायडा गुफाएं जैसे कई दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

दो यात्रियों के साथ ठहरने पर पैकेज शुल्क ₹44,000 प्रति व्यक्ति

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पैकेज शुल्क एकल यात्री के लिए ₹57,700, दो यात्रियों के साथ ठहरने पर ₹44,000 प्रति व्यक्ति, तीन व्यक्तियों के साथ ₹42,100 प्रति व्यक्ति रखा गया है। बच्चों के लिए माता-पिता के साथ ठहरने पर ₹37,400 (बेड सहित) और ₹35,200 (बिना बेड) निर्धारित किया गया है।

बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9236391911, 8287930911, 8287930902 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button