उत्तर प्रदेश

बीएसएनएल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया योग शिविर

अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिजनों ने लिया सहभाग, योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प

लखनऊ, 21 जून 2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बीएसएनएल उत्तरप्रदेश (पूर्व) परिमंडल द्वारा अलीगंज दूरसंचार कॉलोनी, लखनऊ परिसर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का समन्वय सहायक महाप्रबंधक (विक्रय एवं विपणन) जोयंतो घोष द्वारा किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक ने नियमित योगाभ्यास करने की दी प्रेरणा 

मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार गर्ग ने  सभी को नियमित योगाभ्यास करने, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और एक स्वस्थ, संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। शिविर में महाप्रबंधक (प्रशासन) केके सिंह, पीजीएम सीएफए मनीष कुमार, पीजीएम भारतनेट राजीव चंदेल, पीजीएम एस एंड एम जफर इकबाल, पीजीएम ईबी राजनीश जयस्वाल, मुख्य अभियंता (सिविल) राजिंदर कुमार, मुख्य अभियंता (सिविल) अजय कुमार, जीएम (सतर्कता) विनीत वर्मा समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे। दूरसंचार महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ज्योति गर्ग सहित तृप्ति गुप्ता, शिल्पा कुमार और शोभना ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button