उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में हुआ योगाभ्यास सत्र

'कार्यालय में योग' विषय पर हुआ आयोजन, कर्मचारियों ने लिया योग को जीवन में अपनाने का संकल्प

लखनऊ, 21 जून 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में ‘कार्यालय में योग’ विषय पर एक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पासपोर्ट अधिकारी शुभम् सिंह ने योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वरिष्ठ अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर किए जा सकने वाले सरल, प्रभावी और उपयोगी योग तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्य के दौरान तनाव प्रबंधन, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करना था।

योग सत्र में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button