उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आईआरआईटीएम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ रेल कर्मचारियों ने अपनाया योग का मार्ग

लखनऊ, 21 जून 2025
भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में संस्थान के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी, संकाय सदस्यों, भारतीय रेल प्रबंधन सेवाओं के परिवीक्षार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सुबह 06:15 बजे शुरू हुए इस योग सत्र में योगाचार्य वंदना बरनवाल ने प्रतिभागियों को योग के महत्व और लाभों से अवगत कराया। प्राणायाम, ध्यान और योगासन की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से सभी ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने का अभ्यास किया।

योग और प्राणायाम से शारीरिक,मानसिक व स्वास्थ्य होता है पुष्ट -संजय त्रिपाठी,एडीजी

पर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने कहा कि योग और प्राणायाम से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी पुष्ट होता है, जो रेल कर्मचारियों की अनियमित जीवनशैली के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।यह आयोजन रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य, पर्यावरणीय संतुलन और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button