महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम: 79 महिला संविदा परिचालकों को मिला नियुक्ति पत्र
क्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी ने नवचयनित परिचालकों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 13 जून 2025
परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ क्षेत्र द्वारा महिला संविदा परिचालक भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला 17 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें कुल 460 महिला अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया। इनमें से 125 महिला अभ्यर्थियों ने फॉर्म पूर्ण किया तथा 335 आवेदन अधूरे पाए गए।
79 नवचयनित महिला संविदा परिचालकों को विकल्पों के अनुसार डिपो आवंटित
भर्ती के प्रथम चरण में कुल रिक्तियों के सापेक्ष 46 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इसके बाद, 13 जून 2025 को दूसरे चरण में 79 नवचयनित महिला संविदा परिचालकों को उनके द्वारा दिए गए विकल्पों के अनुसार विभिन्न डिपो आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

नियुक्ति पत्र पाकर महिला कंडक्टरों के खिले चेहरे
यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी, वरिष्ठ लेखाकार आशिष कुमार, राम बालक तथा रामसृप (कसं0प्र0) की उपस्थिति में हुआ। सभी नवचयनित परिचालकों को शुभकामनाओं के साथ नियुक्ति पत्र दिए गए, जिससे उनके बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है, बल्कि प्रदेश में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रही है।



