“सपने सच होंगे अपने” काव्य संग्रह का विमोचन, श्रोताओं ने सराहा ओमप्रकाश केसरी की रचनात्मक प्रस्तुति
पूर्वोत्तर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में हुआ विमोचन, वरिष्ठ अधिकारियों और साहित्यप्रेमियों की रही उपस्थिति

लखनऊ, 15 जून 2025
पूर्वोत्तर रेलवे ऑफिसर्स क्लब, लखनऊ में रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर्स संगठन (RROA) की मासिक बैठक के अवसर पर RDSO के पूर्व अपर महानिदेशक ओमप्रकाश केसरी के काव्य संग्रह “सपने सच होंगे अपने” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता पूर्व महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर्स संगठन के सेक्रेटरी जयदेव कुमार ने किया।।


“सपने सच होंगे अपने” ओमप्रकाश केसरी का तीसरा काव्य संग्रह है। इसके पूर्व प्रकाशित दो संकलनों को रेल मंत्रालय द्वारा मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विमोचन के मौके पर श्री केसरी ने कुछ नज़्में और कविताएं प्रस्तुत कीं जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।


कार्यक्रम में मेंदाता हॉस्पिटल के सौजन्य से यूरोलॉजी एवं सीपीआर विषय पर उपयोगी व्याख्यान भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के रिटायर्ड सदस्य प्रवीण कुमार, जे.एस. अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालन रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर्स संगठन के सेक्रेटरी जयदेव कुमार ने किया।



