आरडीएसओ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पेश की नवाचारों से भरपूर हरित पहल
कबाड़ से कलाकृति, लकड़ी से बना मिनी ट्रेन मॉडल और पक्षियों के लिए प्राकृतिक बर्डहाउस बने आकर्षण का केंद्र

लखनऊ, 5 जून 2025
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के परीक्षण निदेशालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पर्यावरण अनुकूल और नवाचारी गतिविधियों का आयोजन किया। इन पहलों का उद्देश्य केवल पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि पुनः उपयोग व संरक्षण की भावना को भी प्रेरित करना रहा।

प्राकृतिक सामग्रियों से बना सुंदर बर्डहाउस खास आकर्षण
इस आयोजन में प्राकृतिक सामग्रियों से बना सुंदर बर्डहाउस खास आकर्षण रहा, जो ग्रामीण व शहरी परिवेश में पक्षियों को सुरक्षित आवास देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।

निष्प्रयोगी लकड़ी की टूकों से बना एक सुंदर मिनी ट्रेन मॉडल
इसी क्रम में “आई लव टेस्टिंग” शीर्षक वाली कलाकृति ने सबका ध्यान खींचा, जिसे पूरी तरह फेंकी गई प्लास्टिक सामग्री से तैयार किया गया था। यह नवाचार प्लास्टिक अपशिष्ट के दोबारा उपयोग के महत्व पर जोर देता है। इसके अलावा निष्प्रयोगी लकड़ी की टूकों से बना एक सुंदर मिनी ट्रेन मॉडल भी प्रस्तुत किया गया,



