उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आईआरसीटीसी का लखनऊ से डैशिंग दार्जिलिंग और गंगटोक का हवाई टूर ऑफर 

20 से 25 जून तक के लिए 5 रात और 6 दिन का  पैकेज

लखनऊ, 8 जून 2025
 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लखनऊ से “डैशिंग दार्जिलिंग और गंगटोक” हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह टूर 20 जून से 25 जून 2025 तक चलेगा और कुल 5 रात और 6 दिन का होगा। यह जानकारी IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी।
पैकेज की प्रमुख विशेषताएं:
खनऊ से बागडोगरा तक आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा
-तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था
-यात्रा के दौरान कलिम्पोंग, दार्जिलिंग और गंगटोक के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे त्सोम्गो झील, बाबा हरभजन सिंह स्मारक, घूम मठ, बतासिया लूप, चाय बागान आदि का भ्रमण
-खानपान और स्थानीय यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था
पैकेज की कीमतें (प्रति व्यक्ति):
एक व्यक्ति के ठहरने पर: ₹86,300/
दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर: ₹66,600/-
तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर: ₹62,600/-
बच्चों के लिए (माता-पिता के साथ): ₹54,700/– (बेड सहित), ₹51,900/– (बिना बेड)
बुकिंग सुविधा:
यह पैकेज “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर बुक किया जा सकता है। इच्छुक यात्री लखनऊ स्थित पर्यटन भवन, गोमती नगर में आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 9236391911 / 8287930911 / 8287930902

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button