उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

मुख्यमंत्री से मिले भारतीय रेलवे के नव प्रशिक्षु अधिकारी, मिला नवाचार व सेवा का मंत्र

युवाओं से बोले मुख्यमंत्री – तकनीक और ईमानदारी से रेलवे का भविष्य संवारें, उत्तर प्रदेश की प्रगति में निभाएं अग्रणी भूमिका

लखनऊ, 6 जून 2025

भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के 13 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ अपर  महानिदेशक संजय त्रिपाठी, डीन शिशिर सोमवंशी और कोर्स निदेशक अम्बर प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

रेलवे न केवल देश की जीवनरेखा बल्कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के विकास का मुख्य आधार-योगी

मुख्यमंत्री ने सभी युवा अधिकारियों को रेलवे में अपनी जिम्मेदारियां निभाने से पहले मार्गदर्शन देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेलवे न केवल देश की जीवनरेखा है, बल्कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और घनी आबादी वाले राज्य के विकास का मुख्य आधार भी है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नवाचार, तकनीकी दक्षता और यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने ईमानदारी, सेवा भावना और व्यावसायिक प्रतिबद्धता को अपने कार्यकाल का मूल मंत्र बनाने की सलाह दी।

आने वाले वर्षों में रेलवे सेवा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार-संजय त्रिपाठी

अपर  महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने इस मुलाकात को अधिकारियों और संकाय सदस्यों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। अधिकारियों और संकाय सदस्यों ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन को उन्होंने अपने करियर की मजबूत नींव मानते हुए आभार प्रकट किया। यह संवाद रेलवे की नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरक मील का पत्थर साबित हुआ, जो आने वाले वर्षों में रेलवे सेवा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button