उत्तर प्रदेश

डीआरएम ने किया लखनऊ–अयोध्या रेलखंड का निरीक्षण, सुविधाओं और संरक्षा मानकों की समीक्षा

सालारपुर, अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम जंक्शन का गहन निरीक्षण

लखनऊ, 31 मई।

उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने 31 मई को लखनऊ–अयोध्या रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलपथ की संरक्षा और स्टेशन सुविधाओं का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान सालारपुर स्टेशन पर गुड्स साइडिंग और वहां चल रहे शेड निर्माण कार्य की समीक्षा की । उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के निर्देश दिए।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अयोध्या कैंट स्टेशन पर वाशिंग लाइन के तहत यूनिवर्सल कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य इकाई, आरक्षण कार्यालय, शौचालय, बुकिंग काउंटर और स्टेशन परिसर की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि अयोध्या धाम जंक्शन पर 5 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए डीआरएम ने विशेष निरीक्षण किया। कमांड सेंटर, स्वच्छता, पेयजल, शेल्टर, सर्कुलेटिंग एरिया और CCTV निगरानी व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया। स्टेशन के सेकंड एंट्री के फेज-2 कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित एजेंसियों से तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डीआरएम ने अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम स्टेशनों पर मीडिया से बातचीत भी की। निरीक्षण में लखनऊ मंडल और RITES के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button