उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) हितेन्द्र मल्होत्रा ने किया आरडीएसओ का दौरा

ईआईएमडब्ल्यूबी तकनीक से रेलवे संचालन और सुरक्षा में आएगा सुधार

लखनऊ, 2 जून 2025
रेलवे बोर्ड के  सदस्य (परिचालन एवं व्यावसाय विकास) हितेन्द्र मल्होत्रा ने आज आरडीएसओ का दौरा किया। आरडीएसओ के पीईडी /आरएस दिनेश शुक्ला ने सदस्य (परिचालन एवं व्यावसाय विकास) हितेन्द्र मल्होत्रा, महानिदेशक आरडीएसओ उदय बोरेवणकर
और रेलवे बोर्ड तथा सीआरआईएस के वरिष्ठ अधिकारियों का समीक्षा बैठक में स्वागत किया। इसके बाद समीक्षा बैठक शुरू की गई।

इस दौरान आरडीएसओ के महानिदेशक उदय बोरेवणकर ने आरडीएसओ अधिकारियों व अनुबंधित आपूर्तिकर्ताओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक इन-मोशन वेब्रिज (ईआईएमडब्ल्यूबी) तकनीक का प्रदर्शन किया। यह तकनीक बिना रुकावट के चलते ट्रेनों का वजन मापने के लिए प्रयोग होती है, जिससे मालगाड़ियों के सही भार प्रबंधन और संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। वर्तमान में इसकी मापन गति 15 किमी/घंटे है। श्री मल्होत्रा ने वेब्रिज की विश्वसनीयता को सराहा और नई तकनीकों के विस्तार पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने असमान लोडिंग की पहचान हेतु मापांक, क्षमता और रेल संरक्षा के लिए जरूरी उपकरणों की समीक्षा की। उन्होंने मेटलिक टकराव से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों में सुधार की आवश्यकता जताई, जिससे रेलवे यार्ड में हादसों को टाला जा सके।अंत में, उदय बोरेवणकर और हितेन्द्र मल्होत्रा ने सभी परियोजनाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी सुधारों और व्यावसायिक मुद्दों पर एक स्पष्ट रोडमैप बनाकर क्रियान्वयन के सुझाव भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button