उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

सुनील कुमार वर्मा ने संभाला उत्तर रेलवे के डीआरएम का कार्यभार

रेलवे और दूरसंचार क्षेत्र में 27 वर्षों का अनुभव, देश-विदेश में निभाई अहम भूमिकाएं

लखनऊ, 20 मई, 2025

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सोमवार को नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में सुनील कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पूर्व वे दूरसंचार विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। भारतीय रेलवे सेवा के सिग्नल इंजीनियर्स (IRSSE) के 1994 बैच के अधिकारी श्री वर्मा को प्रशासनिक, प्रबंधकीय और तकनीकी क्षेत्रों में 27 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है।

डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज (गोरखपुर) से स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त की और इसके बाद आईआईटी रुड़की से परास्नातक (ME) किया। रेलवे सेवा के दौरान उन्होंने धनबाद, डीडीयू, दानापुर मंडल, पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय तथा आरडीएसओ लखनऊ में विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी सक्रियता रही है। उन्होंने INSEAD सिंगापुर और ICLIF मलेशिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

दूरसंचार विभाग में संयुक्त सचिव रहते हुए वे बीएसएनएल, एमटीएनएल और आईटीआई जैसे सार्वजनिक उपक्रमों के बोर्ड में निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ट्रेनसेट) बने एस. एम. शर्मा  

सुनील कुमार वर्मा से पूर्व लखनऊ मंडल में डीआरएम का दायित्व एस. एम. शर्मा निभा रहे थे, जिनका स्थानांतरण रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ट्रेनसेट) पद पर हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button