उत्तर प्रदेश

नए डीआरएम सुनील कुमार वर्मा का NRMU ने किया गर्मजोशी से स्वागत

डीआरएम ने दिया यूनियन के साथ मिलकर काम करने का भरोसा

लखनऊ, 21 मई, 2025

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) की लखनऊ मंडल इकाई की ओर से नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल मंत्री आर.के. पाण्डेय और मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्र के नेतृत्व में यूनियन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी संभालने पर डीआरएम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

स्वागत के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने डीआरएम को आश्वस्त किया कि वे रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए मंडल के विकास में सक्रिय योगदान देंगे। यूनियन की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, कार्यस्थल पर बेहतर माहौल तथा पारदर्शी संवाद की दिशा में उनके नेतृत्व में ठोस पहल की उम्मीद है।

नए डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने यूनियन द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होने कहा कि वे कर्मचारियों की भलाई के लिए यूनियन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन और स्टाफ के बीच तालमेल से ही मंडल में उत्कृष्टता सुनिश्चित की जा सकती है। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने रेलवे कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर डीआरएम का ध्यान आकर्षित किया और उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button