उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

” आईआरसीटीसी लेकर आया ‘मैजेस्टिक साउदर्न’ टूर”

" मैसूर से कोयंबटूर तक 8 दिन की शानदार यात्रा"

लखनऊ से फ्लाइट, 3 सितारा होटल, प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण और सुविधाओं से भरपूर पैकेज – बुकिंग शुरू

लखनऊ, 20 मई 2025:
गर्मियों की छुट्टियों में दक्षिण भारत घूमने की चाह रखने वालों के लिए एक शानदार खबर है। यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी ने एक विशेष हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है – “मैजेस्टिक साउदर्न – मैसूर से कोयंबटूर”, जो 21 जून से 28 जून 2025 तक संचालित किया जाएगा।

8 दिन और 7 रात का टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह 8 दिन और 7 रात का टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होकर मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराएगा। यात्रियों को लखनऊ से बेंगलुरु फ्लाइट से ले जाया जाएगा और कोयंबटूर से वापसी भी फ्लाइट द्वारा होगी।

टूर की विशेषताएं:
तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, स्वादिष्ट भोजन, वातानुकूलित वाहनों द्वारा भ्रमण और मंदिरों, झीलों, उद्यानों व प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थलों का अनुभव इस यात्रा को खास बनाएगा। श्रीरंगपट्टनम मंदिर, मैसूर महल, स्वर्ण मंदिर, ऊटी झील, आदियोगी शिव प्रतिमा जैसे दर्शनीय स्थलों का समावेश इस टूर में किया गया है।

पैकेज की कीमतें (प्रति व्यक्ति):

₹67,500 – एकल ठहराव

₹53,500 – दो लोगों के साथ

₹51,600 – तीन लोगों के साथ

₹46,800 – बच्चों के लिए बेड सहित

₹42,000 – बच्चों के लिए बिना बेड

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग
बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी कार्यालय, गोमती नगर या वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
8287930912 / 8287930911 / 9236391909 / 8287930902

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button