उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

“पूर्व छात्र नेता सत्येन्द्र पाण्डेय ने डिप्टी सीएम व सपा के विवाद पर दी तीखी प्रतिक्रिया”

सपा की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया

लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं अधिवक्ता सत्येन्द्र पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पर समाजवादी पार्टी द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से गरिमा पूर्ण संवाद की अपील की

लखनऊ, 18 मई 2025

लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेश पाठक के डीएनए को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे न केवल राजनीतिक शालीनता के विरुद्ध बताया, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सम्मानजनक संवाद की परंपरा पर हमला करार दिया।

ल.वि. के पूर्व छात्र नेता एवं अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय पाण्डेय ने कहा कि किसी व्यक्ति के दिवंगत माता-पिता को लेकर इस प्रकार की छींटाकशी किसी भी राजनीतिक दल के आदर्शों और मूल्यों को दर्शाती है। उन्होंने डिप्टी सीएम को लेकर प्रयोग किए गए शब्दों को संवेदनहीन और व्यक्तिगत हमला बताया और इसके लिए समाजवादी पार्टी से सार्वजनिक माफी की मांग की।

राजनीतिक विषयों पर स्वस्थ बहस करें राजनीतिक दल

सत्येन्द्र पाण्डेय ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राजनीतिक विषयों पर स्वस्थ बहस करें, न कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और अपमानजनक टिप्पणियों तक बात ले जाएं। उन्होंने एक गरिमा पूर्ण, सम्मानजनक और स्वस्थ राजनीतिक वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button