यूपी में बस हादसों के बाद लखनऊ में सख्ती, RTO प्रर्वतन की चेकिंग, 16 बसें जब्त
जांच के दौरान छह प्रर्वतन टीमों ने किया 43 बसों का चालान

लखनऊ, 16 मई 2025
उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए बड़े बस हादसों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। आरटीओ प्रर्वतन संदीप पंकज ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 16 बसों को जब्त कर लिया है। जबकि छह टीमों का ने 43 बसों का चालान कर दिया है। यह कार्रवाई बसों की फिटनेस, ओवरलोडिंग और जरूरी कागजात की जांच के दौरान की गई।


अलग-अलग हिस्सों में विशेष नाके लगाकर बसों की जांच की
आरटीओ प्रर्वतन की टीमों ने राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में विशेष नाके लगाकर बसों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि कई बसें फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना दौड़ रही थीं, जबकि कुछ बसों के कागजात भी अधूरे थे। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

बिना फिटनेस और नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई
यूपी में हाल के दिनों में हुई बस दुर्घटनाओं ने सवाल खड़े किए हैं कि आखिर किस लापरवाही के चलते यह घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन अब इस दिशा में कड़ा रवैया अपना रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरटीओ विभाग ने साफ कर दिया है कि बिना फिटनेस और नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई होगी।



