उत्तर प्रदेश

लखनऊ के छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल, सीबीएसई के शानदार परिणामों के साथ चमका

लखनऊ, 13 मई।

लखनऊ के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की तनिषा मिश्रा और लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर-I के भव्य श्रीवास्तव ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शहर में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा, आर्मी पब्लिक स्कूल के शिवांश यादव और जीडी गोयनका के आर्यन सिंह ने 496 अंक प्राप्त किए, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल की शिवानी यादव ने 495 अंक हासिल किए।

सिटी इंटरनेशनल स्कूल, सीबीएसई के शानदार परिणामों के साथ चमका

सिटी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरा नगर, सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के शानदार परिणामों के साथ चमका है। कक्षा 12वीं में भी लखनऊ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, हालांकि इस वर्ष सीबीएसई ने टॉपर सूची जारी नहीं की है। फिर भी, शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया। छात्रों की इस सफलता ने न केवल उनके परिवारों और शिक्षकों को गर्वित किया है, बल्कि लखनऊ को भी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

रेडियंस कॉलेज में की छात्रा विधा मिश्रा ने हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

राजधानी के नवयुग रेडियंस कॉलेज में इंटर की छात्रा विधा मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक पाकर अपने शिक्षकों एवं परिवार का नाम रोशन किया है विधा के पिता अनिल मिश्रा शहर के प्रतिष्ठित वकील हैं एवं सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उत्तर रेलवे के स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रज्ञा त्रिपाठी ने 92% अंक पाकर रोशन किया अपने परिवार का नाम 

केंद्रीय विद्यालय अलीगंज की 12वीं की छात्रा प्रज्ञा त्रिपाठी ने 92% अंक पाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है प्रज्ञा के पिता डॉ डी एम त्रिपाठी राजधानी के के सी डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button