उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बादशाह नगर शाखा का शुभारंभ, पेंशनर्स को मिला नया मंच

अनिल कुमार निरंजन अध्यक्ष, अजय कुमार वर्मा मंत्री,अभय पाल सिंह चुने गए कोषाध्यक्ष

लखनऊ, 11 मई।
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बहुप्रतीक्षित बादशाह नगर शाखा का आज रेलवे मनोरंजन केन्द्र में विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रेलवे एवं केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त सैकड़ों पेंशनर्स की उपस्थिति देखी गई।

कार्यक्रम का संयोजन कर रहे अजय कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय पेंशनर्स लंबे समय से शाखा की स्थापना की मांग कर रहे थे, जिससे उनके ग्रीवान्स का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सके। इस नई शाखा के खुलने से पेंशनर्स में उत्साह और संतोष का वातावरण है।

कार्यक्रम केशुभारंभ में भारत पेंशनर्स समाज, नई दिल्ली के ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल अमिय रमण, प्रबंध समिति के सदस्य मुन्नीलाल गुप्ता, मुख्यालय से सत्य प्रकाश सिंह, वाराणसी मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ मंडल अध्यक्ष गोपालजी तिवारी, गोण्डा शाखा अध्यक्ष जय प्रकाश धर द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य पेंशनर्स नेता उपस्थित रहे।

8वें वेतन आयोग के गठन पर जताई  प्रसन्नता

अमिय रमण ने 8वें वेतन आयोग के गठन पर प्रसन्नता जताई, परन्तु फाइनेंस बिल 2025 में पेंशनर्स को वेतन आयोग की सुविधा से वंचित करने वाले प्रावधानों का कड़ा विरोध भी दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स देश की नींव के स्तम्भ हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी और प्रभाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पेंशनर्स से एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान

मुन्नीलाल गुप्ता ने इस कानून को “काला कानून” बताते हुए सभी पेंशनर्स से एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। सत्य प्रकाश सिंह ने पेंशनर्स एकता की आवश्यकता पर बल दिया। प्रदीप श्रीवास्तव ने एसोसिएशन की 25वीं शाखा के गठन पर खुशी जताई, जबकि गोपालजी तिवारी ने कहा कि इससे लखनऊ मंडल में पेंशनर्स को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

अनिल कुमार निरंजन अध्यक्ष, अजय कुमार वर्मा मंत्री,अभय पाल सिंह चुने गए कोषाध्यक्ष

कार्यक्रम के अंत में शाखा पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें अनिल कुमार निरंजन अध्यक्ष, अजय कुमार वर्मा मंत्री तथा अभय पाल सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार मिश्रा, अतीकुर्रहमान, आरती श्रीवास्तव, एस के सिन्हा, भृगुनाथ, एस एच अली, हरिश्चंद्र, शिव भगवान, दानिश्ता खातून, अब्दुल जब्बार, अनिल कुमार तिवारी सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button