उत्तर प्रदेश

डीआरएम एस. एम. शर्मा ने किया आलमबाग कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप का निरीक्षण

वर्कशॉप की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर दिया जोर

लखनऊ, 08 मई 2025:

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम)  एस. एम. शर्मा ने आज आलमबाग स्थित कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला में चल रही विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों को गुणवत्ता, कार्यकुशलता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के उपरांत डीआरएम श्री शर्मा ने वरिष्ठ अधीनस्थ अधिकारियों एवं वर्कशॉप के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला की उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाकर काम करें और कार्यशाला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में कार्यशाला प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। डीआरएम का यह दौरा कार्यशाला कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, जिससे भविष्य में कार्यक्षमता और गुणवत्ता में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button