उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आईआरसीटीसी लाया “चार्मिंग चंडीगढ़-शिमला-मनाली” का खास टूर पैकेज

23 मई से शुरू होगा 7 रात, 8 दिन का रोमांचक हवाई टूर

लखनऊ, 7 मई 2025।

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने गर्मियों की छुट्टियों के लिए एक आकर्षक हवाई टूर पैकेज “चार्मिंग चंडीगढ़-शिमला-मनाली” की घोषणा की है। यह पैकेज 23 मई से 30 मई तक 7 रात और 8 दिनों का होगा, जिसकी शुरुआत लखनऊ से फ्लाइट यात्रा के साथ होगी।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी, जो रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, ने इस टूर पैकेज की व्यवस्था की है।इसमें आरामदायक यात्रा, स्वादिष्ट खानपान और शानदार ठहराव की व्यवस्था शामिल है। सभी यात्रियों को तीन सितारा होटलों में रुकने की सुविधा मिलेगी।

टूर में शामिल प्रमुख स्थल:

चंडीगढ़ के सुकना झील, रॉक गार्डन, रोज़ गार्डन, शिमला के कुफरी, मॉल रोड, और मनाली के पंडोह बांध, हनोगी माता मंदिर, हिडिंबा देवी मंदिर, अटल सुरंग (स्वयं द्वारा भ्रमण), पिंजौर गार्डन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

पैकेज शुल्क इस प्रकार है:

एक व्यक्ति: ₹68,800/-

दो व्यक्ति (एक साथ ठहराव): ₹49,950/- प्रति व्यक्ति

तीन व्यक्ति (एक साथ): ₹46,900/- प्रति व्यक्ति

बच्चे (बेड सहित): ₹39,350/-

बच्चे (बिना बेड): ₹36,150/-

“पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर बुकिंग:
इस यात्रा की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
8287930911 / 9236391911 / 8287930902

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button