उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

केकेसी ने मनाया 108वां स्थापना दिवस समारोह

न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने मेधावी छात्रों को विशेष पदक देकर किया सम्मानित

लखनऊ, 08 मार्च।
राजधानी के श्री जय नारायण डिग्री कॉलेज (केकेसी) में शनिवार को 108वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।वहीं प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजी वीएन मिश्र के कॉलेज के 108 वर्षों की गौरवशाली यात्रा प्रबंध तंत्र के पदाधिकारियो और सदस्यों के साथ ही कालेज के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बधाई दी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने कहा कि केकेसी ने 108 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को पूरा कर लिया है। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह में 67 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने कहा कि 1917 में स्थापित यह संस्था आज भी दूसरे समकक्ष महाविद्यालयों में अपना विशेष स्थान बनाए हुए है। न्यायपालिका में यहां के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यायमूर्ति ने कहा कि आगामी सत्र से कॉलेज में पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना सराहनीय प्रयास है। इससे लखनऊ के विधि वर्ग के विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में केवल सैद्धांतिक ज्ञान होने से काम नहीं चलता। इसमें व्यवहारिकता का मिश्रण होना चाहिए। हमें जीवन में मिले अवसरों का सही इस्तेमाल करना चाहिए, नहीं तो यह कठिन हो जाता है।

कालेज में कई नए कोर्स होंगे शुरू

प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा ने बताया कि नए सत्र से महाविद्यालय में मनोविज्ञान तथा भूगोल के साथ बीए, बीसीए की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही एलएलबी पांच वर्षीय व एमएससी मैथ्स के कोर्स शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि एआई व मशीन लर्निंग पर आधारित एड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किया जाएगा। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय स्पोर्ट्स ग्राउंड में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

न्यायमूर्ति ने किया उत्कृष्ट स्टूडेंट्स को पुरस्कृत

न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने अंडर ऑफिसर साक्षी यादव व आर्यन सिंह को बेस्ट एनसीसी कैडेट का अवॉर्ड दिया। अंडर ऑफिसर निखिल चौरसिया को एनसीसी में महाविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन, प्रशासनिक दक्षता के लिए अखिलेश सिंह चौहान स्मृति पदक दिया। शिवानी राकेश, अशमीत सिंह को बेस्ट एनएसएस वालंटियर का अवॉर्ड दिया गया। इशिका गुप्ता व जय भारत दुबे को बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन का अवॉर्ड मिला। सौरभ वर्मा को सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रतिभा संपन्न होने के लिए पदक दिया गया। कुल 67 पदकों में से 45 छात्राओं को मिले। श्री उमेश जोशी स्मृति पदक एवं रुपए 11,000/- का विशेष पुरस्कार बीए में अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र, प्रियांश विक्रम सिंह को दिया गया।

श्रीमती शिखा मिश्रा ने महिला दिवस पर सभी महिला शिक्षकों को  दी बधाई
महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजी वीएन मिश्रा की बेटी शिखा मिश्रा ने संस्थापक दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महाविद्यालय की सभी महिला शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी शिक्षिकाओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने महिला शिक्षकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। महिला शिक्षकों के साथ उन्होंने कुछ समय भी व्यतीत किया।

पूर्व प्राचार्य और उपाचार्य को भी किया सम्मानित
स्थापना दिवस मनाया समारोह में पूर्व प्राचार्य प्रो. नागेश्वर पांडेय व पूर्व उप प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार मिश्र को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।

  

सभी विभागों के शिक्षक व विद्यार्थी भी रहे मौजूद

समारोह में प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीएन मिश्र, मंत्री जीसी शुक्ला,  शिखा मिश्रा, उप प्राचार्य प्रो केके शुक्ला, प्रो. अंशुमाली शर्मा, प्रो एसपी शुक्ला, प्रो. आरके पांडेय, प्रो.अजय मिश्र, प्रो. मनोज पाण्डेय, प्रो. राजीव मिश्र, प्रो. भारती पांडेय, प्रो. ऋतु घोष और प्रो पुष्पा विश्वकर्मा के साथ सभी विभागों के शिक्षक व विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button