उत्तर प्रदेशदेश-विदेश
IRITM के प्रशिक्षु अफसरों ने CRB और एडीजी के साथ राष्ट्रपति से की मुलाकात
CRB सतीश कुमार ने पिछले दशक में रेलवे के बुनियादी ढांचे में हुए विकास की दी जानकारी

आत्मनिर्भर राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त कर रहा है रेलवे-द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपतिचार परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने बताई ट्रेनिंग की विशेषताएंIRITM के एडीजी संजय त्रिपाठी ने की अगुवाईआईआरआईएफएम, की डीजी अपर्णा गर्ग भी रही मौजूदजगजीवन राम आरपीएफ अकादमी के आईजी बी वेंकटेश्वर राव भी रहे मौजूदराष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी के डीजी मनीष कुमार भी हुए शामिल
लखनऊ, 25 फरवरी।
भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के प्रथम बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लखनऊ से दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। जिनमें से चार प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रपति को ट्रेनिंग की विशेषताओं से अवगत कराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिकारियों को यह ध्यान में रखने की सलाह दी कि वे राष्ट्र के लिए एक बदलाव के वाहक और सेवा प्रदाता के रूप में रेलवे की समग्र प्रभावशीलता के लिए काम कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेलवे सेवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का एक बड़ा हिस्सा हर दिन रेल का इस्तेमाल करता है। रेलवे सेवा अधिकारियों के रूप में, उन्हें हमारी गतिशीलता को बढ़ाने और इस तरह हमारी अर्थव्यवस्था के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभानी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेलवे सेवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि रेलवे सेवाएं बड़ी संख्या में लोगों के दैनिक जीवन की गुणवत्ता निर्धारित करती हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह ध्यान में रखने की सलाह दी कि वे राष्ट्र के लिए एक बदलाव के वाहक और सेवा प्रदाता के रूप में रेलवे की समग्र प्रभावशीलता के लिए काम कर रहे हैं।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने दी रेलवे के विकास की जानकारी
IRITM की प्रोफेसर कृष्णा तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार ने भारत के राष्ट्रपति को पिछले एक दशक में रेल बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं में हुए विकास और रेलवे की अन्य चल रही परियोजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेल सेवाएं आत्मनिर्भर राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। इस मौके पर स्वर्णिम भारद्वाज, तस्कीन खान, आकाश डागर और कृतिका मिश्रा ने राष्ट्रपति के समक्ष प्रशिक्षण का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने यह प्रण लिया कि वे स्वतंत्रता की शताब्दी पर विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी सेवा देने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

IRITM के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर भारतीय परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी, आईआरआईएफएम, सिकंदराबाद की महानिदेशक अपर्णा गर्ग, लखनऊ के जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी के आईजी सह निदेशक बी वेंकटेश्वर राव और शिमला के राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी के महानिदेशक मनीष कुमार भी मौजूद रहे।



